हममें से अधिकतर लोग सोचते हैं कि जिन चीज़ों का
प्रयोग हम करते हैं उनका आविष्कार काफ़ी सोच
समझकर किया गया होगा. खैर, आपकी ये सोच
बिलकुल गलत है. क्योंकि इन चीज़ों का आविष्कार
करने वाले खुद नहीं जानते थे कि वो क्या बनाने जा
रहे हैं. कहते हैं, आवश्यकता ही आविष्कार की जननी
है. लेकिन इन मामलों में वो बिलकुल सटीक नहीं
बैठती. इंसान एक प्रगतिशील प्राणी हैं जो हमेशा नई
चीज़ों की खोज करता रहता है. वो कुछ नया करने
की कोशिश करता है. पर कई चीज़ें ऐसी होती है जो
अनजाने में हो जाती हैं, लेकिन वो होती बड़े काम
की हैं. शायद ऐसा आपके साथ भी हुआ होगा जब आप
करना कुछ और चाहते हैं, लेकिन उसका परिणाम कुछ
और ही निकलता है. ऐसे में आपका परेशान होना
वाज़िब है. वैसे कई बार ये गलतियां हमारे लिए
फायदेमंद भी साबित होती हैं. अब उन लोगों को ही
ले लीजिए जो बनाना तो कुछ और चाहते थे, लेकिन
जो उनसे बना उसी की बदौलत हम उन्हें आज पहचानते
हैं.
1. The slinky
स्वीडन नौसेना में इंजीनियर रहे रिचर्ड जोन्स ने
1943 में स्लिंकी का अविष्कार किया था. वे
नौसैनिक युद्धपोतों पर बिजली की निगरानी करने
के लिए यंत्र बना रहे थे, जो कि स्प्रिंग के सहारे काम
करता. इसी दौरान स्प्रिंग जमीन पर गिरा और
बाउंस करने लगा. इस तरह से हुआ था स्लिंकी का
अविष्कार.
2. Penicillin
वैज्ञानिक अलेक्जेंडर फ्लेमिंग घाव को भरने वाली
एक चमत्कारी दवा का अविष्कार करना चाहते थे,
लेकिन इस काम में उन्हें सफ़लता नहीं मिल रही थी.
ऐसे में उन्होंने एक्सपेरिमेंट की गई चीजों को बाहर
फेंक दिया. कुछ दिन बाद जब उन्होंने फेंकी गई चीज़ों
को नोटिस किया तो पाया कि उस जगह के आस-
पास मौजूद बैक्टिरिया समाप्त हो रहे हैं. इस तरह से
पेनिसिलीन का अविष्कार हुआ.
3. कोका-कोला
आपने कभी न कभी कोका-कोला का स्वाद चखा
होगा, मगर क्या आपको पता है कोका-कोला का
आविष्कार गलती से हुआ है? जी हां, जॉन पेम्बर्टन
स्टाइथ नाम के फार्मासिस्ट ने इसे गलती से बना
दिया था. दरअसल वे सिर दर्द का इलाज करने के लिए
कोला नट और कोला की पत्तियों को मिलाकर
प्रयोग कर रहे थे. उनके लैब असिस्टेंट ने संयोगवश दोनों
को कार्बोनेटेड वॉटर से मिला दिया, तो ये एक पेय
पदार्थ बन गया और कोका- कोला नाम से मार्केट में
आया. शुरुआती दिनों में यह सिर्फ़ दवा की दुकानों
में ही मिलता था.
4. Potato Chips
1853 में जॉर्ज क्रम नाम के शेफ़ अपने एक कस्टमर के
लिए फ्रेंच फ्राई तैयार कर रहे थे. कस्टमर ने कहा कि
फ्रेंच फ्राई थोड़ी पतली और कुरकुरी हो. जॉर्ज ने
ऐसा ही किया और इस तरह से पटेटो चिप्स बने.
5. Pacemaker
पेसमेकर का आविष्कार भी गलती से ही हुआ था.
इलेक्ट्रिक इंजीनियर जॉन होप्स रेडियो फ्रीक्वेंसी
के ज़रिए बॉडी टेम्परेचर को रिस्टोर करने के प्रोजेक्ट
पर काम कर रहे थे. इस दौरान उन्हें अहसास हुआ कि
अगर दिल ठंड के कारण धड़कना बंद कर दे तो कृत्रिम
उत्तेजना पैदा करने से यह फिर से धड़कना शुरू कर देता
है. इस प्रकार पेसमेकर अस्तित्व में आया.
6. Microwave ovens
माइक्रोवेव का आविष्कार पर्सी स्पेंसर ने गलती से
किया था. 1945 में पर्सी स्पेनसर रेथियॉन
कॉरपोरेशन में रिसर्च कर रहे थे. रिसर्च करते समय वे
मैग्नेट्रॉन नामक एक नई वैक्यूम ट्यूब के साथ प्रयोग कर
रहे थे. तभी अचानक उनकी जेब में रखी कैंडी बार
पिघलने लगी. यह देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ. इसके बाद
उन्होंने इसकी सच्चाई जानने के लिए पॉपकॉर्न
लिया और जब पॉपकॉर्न भी फूटने लगा तो उन्होंने
उस पूरी प्रक्रिया को नोटिस किया और 1947 में
पहला माइक्रोवेव ओवन बनाया.
7. Fireworks
आतिशबाज़ी एक चाइनीज़ कुक के दिमाग की उपज
थी. एक कुक अपने किचन में कुछ एक्सपेरिमेंट कर रहा
था. उसने चारकोल, सल्फर और सॉल्टपेटर (पोटैशियम
नाइट्रेट) को एक साथ मिलाया और बांस की नली में
डाल दिया. बांस की नली में मिश्रण को डालते ही
एक विस्फोट हुआ और वहीं से शुरू हुई आतिशबाजी.
8. Corn Flakes
ब्रेकफास्ट बनाने वाले दो भाइयों ने इसे बनाया था.
दरअसल वो ग्रेनोला बनाने के लिए Grain का मिश्रण
रखकर भूल गए थे. कुछ दिनों बाद जब उनका ध्यान
पड़ा, तो वो सूखा हुआ और कड़क था. और इस तरह हुई कॉर्न फ्लेक्स की उत्पत्ति.
9. Post-it Notes
3M कंपनी तमाम खोज कर चुकी है. पर पोस्ट इट
नोट्स की खोज 1968 में हुई. दरअसल दो वैज्ञानिक
कुछ लिखकर भूल जा रहे थे, जिन्होंने ऐसे ही कागज पर
कुछ लिखकर चिपका दिया. बाद में ख्याल आया कि
ये काम वो 12 सालों से कर रहे थे और थोड़े से सुधार के
बाद ये नायाब चीज आज हमारे सामने है.
10. X-Rays
क्या आप जानते हैं कि एक्सरे का आविष्कार गलती
से हुआ था? नहीं जानते तो बता दें कि वैज्ञानिक
विलहम रोएंटगन ने एक्सरे का अविष्कार किया था.
दरअसल, वे Cathodic Ray Tubes बनाना चाह रहे थे. इसी दौरान जब लाइट चमक रही थी, तभी उन्होंने
देखा कि अपारदर्शी कवर के बावजूद नीचे रखा पेपर
दिखाई दे रहा था. वे हैरत से देखने लगे और इस प्रकार
एक्सरे का अविष्कार हुआ.
11. Teflon
टेफ्लॉन का आविष्कार 1938 में साइंटिस्ट रॉय
प्लंकेट ने किया था. दरअसल, रॉय रेफ्रिजरेंट के विकल्प
की तलाश कर रहे थे. इसके लिए उन्होंने कुछ सैंपल्स को टाइट बॉक्स में रखा था. कुछ दिन बाद उन्होंने देखा
कि बॉक्स के अंदर रखी गई गैस गायब है और उसकी
जगह फिसलनदार रेजिन के अवशेष बचे हुए हैं. इस अवशेष में हीट और केमिकल्स के प्रति रोधक क्षमता थी. बाद में नॉन स्टिक कुकवेयर, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और पेंट्स के रुप में इसका यूज़ होने लगा.
12. Velcro
एक ट्रिप के दौरान स्विस इंजीनियर जॉर्ज्स डे
मेस्ट्रल ने अपने पेंट्स से कुछ बीजों को चिपके देखा.
उन्होंने पाया कि ये किसी भी लूप के आकार वाली
वस्तु से चिपक जाती है. ऐसे में उन्होंने कृत्रिम लूप्स
तैयार किया और परिणामस्वरुप वेल्वेट और क्रोचेट के
कॉम्बिनेशन से वेल्करॉ बना.
13. Viagra
फाइजर ने दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए यूके92480
के नाम से एक दवा बनाई थी. लेकिन यह दवा दर्द से
राहत देने में तो असफल रही, लेकिन पुरुषों की यौन
शक्ति बढ़ाने में यह बहुत ही कारगर साबित हुई. इसे
वियाग्रा के नाम से बाजार में उतारा गया.
14. Plastic
जी हां, ये सबसे चौंकाने वाली खोज रही. इसकी
खोज चार्ल्स गुडईयर(टायर निर्माता कंपनी) ने की
थी. दरअसल टायर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले
रबर को सल्फर के साथ स्टोव पर रखकर भुला दिया
गया और जब याद आया तो बेहद ठोस चीज बन चुकी
थी. बाद में दबाव डालकर प्लास्टिक को असली रूप
दे दिया गया. और आज प्लास्टिक हमारे जीवन का
अहम हिस्सा बन गया है.
15. Ice-cream cone
19वीं शताब्दी तक आईसक्रीम ग्लास या पेपर में
मितली थी. पर एर्नेस्ट हेमवी ने यूं ही ब्रेड के पतले
टुकड़े को लपेट दिया. बाद में कोन को हार्ड कर
दिया गया और आज ये हम सबके हाथों में है.
Source: businessinsider , csmonitor